फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल फीस बढ़ाने पर छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज हास्टल में रहने वाले छात्रों ने शुक्रवार को कॉलेज प्रांगण में फीस बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन दिया। कहा कि शुल्क दोगुना बढ़ाकर 5000 कर दिया गया है। विद्यार्थियों के अभिभावकों पर यह अतिरिक्त बोझ है।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि हॉस्टल में 45 कमरों में लगभग 150 छात्र रह रहे हैं। प्रत्येक छात्र से 5 हजार रुपये सालाना शुल्क लिया जा रहा है। इसमें 50 प्रतिशत छूट दी जाए। प्रदर्शन में छात्र बृजलाल पटेल, पीयूष द्विवेदी, विनोद कुमार, आयुष्मान, रविंद्र, शांतनु, आशुतोष, प्रदीप कुमार, अभिषेक, दयाशंकर, गुलाब, मनोज, अनिल, अनूप आदि मौजूद रहे। उधर, प्राचार्य डॉ.अवधेशचंद्र मिश्र ने कहा कि छात्रावास समिति व अधीक्षक के साथ बैठक बुलाई गई है। उसमें निर्णय लिया जाएगा।
उधर, शुक्रवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। सिविल जज जूनियर डिवीजन व एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में संघ अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि थाना बिसंडा के कुछ गांव सीओ सर्किल बबेरू में हैं। जिनकी क्रिमिनल वादों की सुनवाई अतर्रा न्यायालय में कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

दो दिन में कोई कार्रवाई न होने पर हड़ताल का निर्णय लिया गया। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता अमर सिंह राठौर, अवनीश तिवारी, ब्रह्मदत्त शुक्ला, राजेश द्विवेदी, अनपत सैनी, महेंद्र गुप्ता, राजाराम शुक्ला, अतुल दीक्षित, रजनीश शुक्ला, विवेक बिंदु तिवारी, अरविंद पांडेय, चंद्रपाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें