फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाजपा ने सपा से छीनी कुर्सी, विवेकानंद बने चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। नगर पंचायत बबेरू में अध्यक्ष पद के लिए हुए उप चुनाव में गुरुवार को सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। भाजपा के विवेकानंद गुप्त ने सपा की बसदेइया को 1422 वोटों से हराया। जीत के बाद आरओ ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। इसके पहले यह सीट सपा के ही खाते में रही।
विज्ञापन

जेपी शर्मा इंटर काॅलेज में मतगणना दोपहर बाद तक चली। अध्यक्ष पद के उपचुनाव में डाॅ.विवेकानंद गुप्त ने 4709 वोट लेकर सपा की प्रतिद्वंदी बसदेइया देवी को 1422 वोटो से हराया। बसदेइया को 3287 वोट मिले। इसके अलावा कांग्रेस के रामनरेश मिश्रा 2142 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहे। आजाद समाजपार्टी के प्रत्याशी फूलचंद्र सोनी को 519 मत मिले। शिवप्रसाद निर्दलीय प्रत्याशी को 499 और रामफल त्यागी को 407 मिले। निर्दलीय मोहनलाल 102, संतोष कुमार 23 मत, अरविंद कुमार 16 व दीपिका को महज मत मिले। नोटा में सात मत डाले गए। वहीं 490 वोट अनबैलेट रहे। मतगणना के लिए छह टेबल लगाई गईं। पांच चक्रों मतगणना हुई। सुरक्षा व्यवस्था में उप जिला अधिकारी नमन मेहता, सीओ सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, कस्बा इंचार्ज कौशल सिंह सहित भारी पुलिस बल लगा रहा। आरओ राजेश कुमार ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया। विजयी प्रत्याशी डाॅ.विवेकानंद गुप्ता को कार्यकर्ताओं ने माला फूल से लाद दिया। इसके बाद जुलूस के साथ ढोल नगाड़ों के साथ मां मढ़ी दाई मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल,संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, राजकुमार राज, विजयपाल सिंह,अजय पटेल, प्रताप सचान,सुकदेव प्रसाद वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, राकेश अग्रहरि, सुधीर अग्रहरि, प्रशांत अग्रहरि, सौरभ शिवहरे, मधु गुप्ता, मनीष कुमार, किशू, सुधीर कुशवाहा,पंकज द्विवेदी आदि समर्थक मौजूद रहे।

सपा की कांति देवी 58 मतों से जीतीं
अतर्रा। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-चार सुदामा पुरी में रिक्त सदस्य पद के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी कांति देवी ने 58 वोटों से जीत दर्ज की। कुल 940 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांति देवी को 342 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार 284 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के संजय कुमार को 121 वोट मिले। निर्दलीय सुमन देवी को 58, रामसिया को 55, चौबे प्रसाद को 38 और राम मनोहर को 19 वोट मिले। 22 वोट अवैध घोषित हुए। जबकि एक मतदाता ने नोटा का प्रयोग किया। कांति देवी की जीत पर सपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने भाजपा के अमित कुमार को हराकर यह सीट सपा के खाते में बरकरार रखी।
विज्ञापन


छात्रा अंशू के सिर बंधा जीत के सेहरा
बांदा। नगर पालिका परिषद बांदा में स्वराज कालोनी वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी छात्रा अंशू सिंह वर्मा ने जीत हासिल। अंशू को 1049 मत मिले। उन्होंने प्रतिद्वंदी भावना सिंह को 435 मत से हराया। विजयी प्रत्याशी अंशू की मां अभी तक सभासद रही हैं। उनका दो माह पहले निधन हो गया था। अंशू विवेकानंद महाविद्यालय में बीए फाइनल की छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई के साथ मोहल्ले के विकास में भी पूरी रुचि दिखाएंगी। जनता ने भरोसा किया है तो वह उनका भरोसा हमेशा कायम रखेंगी। उनके पिता संतोष कुमार वर्मा बेटी की जीत से बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें