फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने आम बजट की खूबियां गिनाईं

विज्ञापन
bjp,school,CDO,mla,covid 19 - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। आम बजट का सत्तारूढ़ दल भाजपा और सरकार के नुमाइंदों द्वारा गुणगान जारी है। इसी श्रंखला में शनिवार को यहां बांदा जनपद प्रभारी और कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भी बजट की खूबियां जमकर बयां की। बजट में बुंदेलखंड की झोली खाली रहने के सवाल पर उन्होंने कोई बात नहीं कही।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में शनिवार को आयोजित मीडिया कांफ्रें स में मंत्री ने कहा कि आम बजट में प्रदेश में चार नए एकलव्य विद्यालय खोले जाएंगे। लांच किए गए जल जीवन मिशन शहरी में स्थानीय निकायों को लाभ मिलेगा। सभी 75 जिलों में एंटीग्रेटेट लैब खुलेंगे। कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन भी सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में होगा। एमएसपी का लाभ भी सबसे ज्यादा प्रदेश को मिलेगा। यहां गेहूं और धान की खरीद सबसे ज्यादा होती है। रेल व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।
बताया कि 75 साल या इससे अधिक उम्र वाले सीनियर सिटीजन को आयकर में छूट मिलेगी। बताया कि गेहूं खरीद के लिए यूपी को केंद्र सरकार ने 33 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया है। मीडिया वार्ता के दौरान मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, डीएम आनंद कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

------------------
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादें
बांदा। देहात कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों की फरियादें और शिकायतें सुनीं गईं। करहिया ग्राम प्रधान द्वारा तालाब के भीटों में अवैध कब्जे की शिकायत में डीएम ने लेखपाल और हल्का इंचार्ज को मौके पर जाकर निस्तारण के आदेश दिए। डीएम ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं के नाम और मोबाइल फोन नंबर रजिस्टर में अनिवार्य रूप से अंकित किए जाएं। निस्तारण में गुणवत्ता और निष्पक्षता का पूरा ख्याल रखा जाए। (संवाद)
------------------
महाराज सुहेलदेव की जयंती 16 को
बांदा। वसंत पंचमी पर महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह 16 फरवरी को मनाई जाएगी। शनिवार को एडीएम संतोष बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में नोडल अफसरों की बैठक में कार्ययोजना और तैयारियों पर चर्चा हुई। एडीएम ने कहा कि प्रशासन से मिले निर्देशों के अनुसार समारोह की तैयारियां की जाएं। बैठक में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एसडीएम, डीआईओएस, बीएसए, जल संस्थान, नगर पालिका आदि के अधिकारी और अपर सूचना अधिकारी मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें