मॉस्क और पंफलेट बांटकर परिवार संपर्क अभियान की शुरूआत करते भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद।
- फोटो : BANDA
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के एक साल पूरे होने पर जनजागरण के लिए प्रदेश के प्रत्येक बूथ में 11 जून से 15 जून तक चलने वाले परिवार संपर्क अभियान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद में किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार 11 जून से 15 जून तक चलने वाले परिवार संपर्क अभियान का शुभारंभ गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने शहर के पीली कोठी, पंजाबी कॉलोनी स्थित बूथ से किया गया। इसके जरिये केंद्र सरकार की उपलब्धियां भाजपा घर-घर पहुंचाएगी।
इधर 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस तक भाजपा के घोषित अभियानों के संचालन के लिए जिला महामंत्री संजय सिंह को अभियान प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। परिवार संपर्क अभियान में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ-साथ भाजपा के कनिष्ठ-वरिष्ठ सभी बूथ अध्यक्ष से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक इस अभियान में सक्रियता से भाग लेंगे।