फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में बवाल

Mon, 23 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र से बृजेश प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपा कार्यालय में सोमवार को बवाल हुआ। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी बदलने की मांग कर जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा हाईकमान की ओर से तिंदवारी से बृजेश प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बृजेश कुछ दिन पहले ही बसपा से भाजपा में आए हैं। ऐसे में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर उन्हें टिकट दे दिया गया। इसके विरोध में सोमवार को मंडल, सेक्टर व बूथ पदाधिकारियों समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए पीली कोठी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच गए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। दीवारों पर टंगे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की होर्डिंग्स फाड़ने का प्रयास किया। हंगामे की वजह से अफरातफरी मची रही। कार्यकर्ता टिकट बदलने की मांग पर अड़े रहे। बाद में जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए। हंगामा करने वालों ने प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष को सौंपा। दो दिन के अंदर प्रत्याशी नहीं बदलने पर पार्टी का प्रत्याशी मैदान में उताराने की बात कही।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में तिंदवारी मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र पांडेय, जसपुरा मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, बड़ोखर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जसपुरा मंडल प्रभारी सूर्यपाल सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, जिला कार्यसमिति सदस्य अतुल सिंह, सुधीर गर्ग, राजीव सिंह, लवलेश सिंह, राहुल सिंह, प्रेमनारायण शुक्ला, संतराम सिंह, कल्लू सिंह, नीरज पांडेय, नीरज तिवारी, शिखर शुक्ला समेत जौहरपुर, खप्टिहाकलां, बेंदा, तिंदवारी, बरेठी, त्रिवेणी, लोहारी, अमलीकौर आदि गांवों के बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग का पूरा सम्मान किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेताओं से प्रत्याशी बदलने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें