‘हंसो और हंसाओ, चाहे जो भी हों पल, खुशियां लेकर आएगा आने वाला कल’। हार्पर क्लब की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और ‘लकी गेम’ में बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
रविवार को कार्यक्रम का आयोजन अतर्रा रोड स्थित मणि बगिया में हुआ। बैठक में क्लब की सदस्यों ने महिला हिंसा और गरीबों की मदद की रणनीति बनाई। विधान सभा चुनाव मतदान में शामिल होने का संकल्प लिया। ईमानदार, स्वच्छ छवि और विकास की बात करने वाले प्रत्याशी के चयन को प्रेरित किया गया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
मंजुषा, ज्योति व नेहा ने भजन और फिल्मी गीत गाए। लकी गेम में क्लब महिलाओं ने जमकर प्रतिभाग किया। कुर्सी रेस में सुनीता प्रथम, सुधा सिंह द्वितीय व पिंकी तृतीय रहीं। एक प्लेट से दूसरी प्लेट में पैर से कंचे डालना (कंचे डिपार्चर) में सुषमा पहले, गीता दूसरे व पिंकी तीसरे स्थान पर रहीं।
टूथपिक मैजिक में ज्योति, अनीता व गीता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सचिव वंदना अग्रवाल, सह सचिव नीरा सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता समेत आशा सिंह, नुपुर सिंह, सीमा सिंह, अर्चना, शायना, नूतन, मंजूषा, अनीता, सर्वेश, रेनू, शोभा, सुनीता, ज्योति आदि शामिल रहीं।