फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने साधी जातिगत हिस्सेदारी

विज्ञापन
bjp ne sadhi jatigat hisedari - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत के निवर्तमान बोर्ड में काबिज रही भाजपा ने अगले बोर्ड में भी अपना परचम लहराने के लिए प्रत्याशियों का चयन काफी सधकर किया है। जातिगत संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है। अनारक्षित/सामान्य सीटों पर ब्राह्मण और क्षत्रियों को बराबरी की हिस्सेदारी दी गई है। दोनों के ही छह-छह प्रत्याशी हैं। ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) के 11 उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन के पहले ही दिन भाजपा के सभी प्रत्याशियों में नामांकनपत्र दाखिल किए। शहर के बाहर स्थित एक मैरिज हाल से प्रत्याशियों का एकमुश्त जत्था समर्थकों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिला पंचायत कार्यालय सभागार पहुंचा और नामांकन कराया। इस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी, राजकरन कबीर, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, संजय सिंह आदि मौजूद थे। भाजपा द्वारा जारी सभी 30 प्रत्याशियों की सूची में ब्राह्मण व क्षत्रिय बिरादरी के छह-छह प्रत्याशी हैं। कुर्मी पांच, निषाद दो, रैदास दो, कोरी दो और कुम्हार, खंगार व काछी एक-एक प्रत्याशी हैं।
भाजपा के 20 प्रत्याशी ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट
बांदा। भाजपा के डीडीसी प्रत्याशियों में स्नातक व परास्नातकों की भरमार है। इनकी संख्या 20 है। इंटर तीन, हाईस्कूल एक, आठवीं उत्तीर्ण चार, पांचवीं उत्तीर्ण एक प्रत्याशी है। वार्ड दो के प्रत्याशी एलएलबी हैं। कारोबार की दृष्टि से 11 प्रत्याशी कृषि व्यवसाय से जुड़े हैं। दो अध्यापक, पांच व्यापारी और सात समाजसेवी बताएं गए हैं। महिलाओं में पांच गृहिणियां और शेष समाजसेवी बताईं गईं हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन

गीता सागर।
गीता के निधन से भाजपा को झटका
बांदा। जिला पंचायत चुनाव में ऐन मौके पर भाजपा को कोरोना का झटका लगा। भाजपा की सक्रिय महिला नेता और वार्ड 14 (बड़ोखर खुर्द प्रथम) से घोषित की प्रत्याशी गीता सागर का शनिवार को नामांकन तिथि के दिन कानपुर के एक अस्पताल में सुबह निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थीं। यहां यह खबर आते ही भाजपा नेताओं में शोक छा गया। साथ ही उनके स्थान पर दूसरा प्रत्याशी बदलने की कवायदें शुरू हो गईं। भाजपा नेताओं ने वार्ड 14 से रेखा देवी (महोखर) को प्रत्याशी घोषित किया। यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। गीता सागर पूर्व में भी जिला पंचायत सदस्य रह चुकीं थीं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें