फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कंद माता के दर्शन को मंदिरों में जमघट

विज्ञापन
mandiro me bhakto ka jamghat - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/खत्रीपहाड़। नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुुुओं ने स्कंद माता का पूजन-अर्चन किया। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण मंदिरों में अपेक्षा से कम भीड़ रही। दर्शनार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क व सैनिटाइजर के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया गया। पांच से अधिक लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा।
विज्ञापन

शहर की महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी, चौंसठ जोगिनी, मरही माता, कालका देवी, महामाई मंदिर में सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए महिलाएं पहुंचीं। आयोजकों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। थर्मल स्क्रीनिंग व मास्क पहनने के बाद एक-एक दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया गया। पंचमी पर कन्या भोज की भी परंपरा है, लेकिन इस बार यह भी नहीं हो सका। मन्नत पूरी होने पर कुछ महिलाएं देवी गीत गाते हुए पेट के बल मंदिर पहुंची।
मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना किया गया। उधर, सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी देवी खत्री पहाड़ में श्रद्धालुओं की खासी भीड़-भाड़ रही। सीमावर्ती जनपद पन्ना, सतना सहित कई प्रदेशों के लोग दर्शनों के लिए यहां आए। आयोजकों के एनाउंस के बाद भी लोगों ने न मास्क लगाया और न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें