नरैनी/तिंदवारी/पैलानी/ओरन। भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर विकास खंड कार्यालय नरैनी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद आरके सिंह पटेल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर सांसद ने छह किसानों को मूंग के बीज किट, छह लाभार्थियों को पीएम आवास के प्रमाणपत्र व उत्कृष्ट कार्य के लिए एनआरएलएम की महिलाओं को प्रमाणपत्र बांटे।
इस मौके पर विधायक राजकरन कबीर ने कहा कि 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद आज हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वन, कृषि, स्वास्थ्य, सूचना विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस मौके पर उप निदेशक कृषि आरके माथुर, एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, बीडीओ मनोज सिंह, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सौरभ, रामलाल कुशवाहा, डा. देवेंद्र सिंह, सौरभ शर्मा, राकेश मिश्रा, प्रदुम्न द्विवेदी आदि मौजूद थे। उधर, तिंदवारी नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कई योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जिला मंत्री डा.एसएस भारतीय ने कहा कि पंडित दीनदयाल के आदर्शों को लक्ष्य बनाकर योगी सरकार ने प्रदेश को प्रथम पायदान में खड़ा कर दिया है।
आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि योगी सरकार ने किसान, महिला, मजदूर, नौजवान आदि के लिए ढेरों योजनाएं शुरू की हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल, रामहित सिंह पटेल, हरिशरण शर्मा, पूर्व प्रधान कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे। पैलानी में तिंदवारी विस क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। विधायक बृजेश प्रजापति ने प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित, अमित निगम, अनूप सिंह, आलोक आदि मौजूद थे। वहीं ओरन नगर पंचायत में हुए कार्यक्रम में स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामबाबू, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ, एसडीएम सौरभ शुक्ला, प्रभाकर द्विवेदी, ओम प्रकाश तिवारी, रमाकांत त्रिपाठी, आनंद कुमार शिवहरे, केके कुशवाहा, राधेश्याम, बबलू पांडेय, आनंद पांडे, भरत चौरसिया आदि मौजूद थे।