अतर्रा। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भाजपा नेता सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चालक टै्रक्टर छोड़ कर फरार हो गया।
बिसंडा कस्बा निवासी भाजपा मंडल महामंत्री अंचल तिवारी (32) पुत्र हीरा तिवारी बुधवार की दोपहर बाइक से मानस चौक जा रहे थे। पीछे एक अन्य छोटू (18) पुत्र अनुसुया प्रसाद मिश्रा बैठा था। चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।
दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया कि चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द पकड़ा जाएगा।
उधर, एचआईसी के पास स्थित नहर पुलिया में बुधवार को सुबह बांदा की तरफ जा रहा डंपर पुलिया से जा टकराया। पुलिया टूट गई। बड़ा हादसा टल गया। जर्जर और क्षतिग्रस्त पुलिया को शीघ्र दुरुस्त नहीं किया गया तो हादसे का खतरा है।