फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण मेले में बांटा पौधे का प्रसाद

विज्ञापन
ग्रामीणांचल रामायण मेला में श्रद्धालुओं को पौध का प्रसाद बांटते डीएम हीरा लाल और चित्रकूट के मह? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बदौसा। पौध का प्रसाद खेरिया गांव में चल रहे राष्ट्रीय ग्रामीणांचल रामायण मेले में भी बांटा गया। मेले के अंतिम दिन बुधवार को डीएम हीरालाल भी मंच पर पहुंचे। अन्ना प्रथा को पाप कमाने की मशीन बताया। श्रोताओं और श्रद्धालुओं को पौधों का वितरण किया।
विज्ञापन

डीएम ने मेला मंच से कहा कि जल और जंगल का महत्व समझ लिया जाए तो विकास का रास्ता साफ हो जाएगा। जरूरत सोच बदलने की है। सभी लोग अन्ना प्रथा के खिलाफ खड़े हो जाएं और गायों को दूध निकालने के बाद छुट्टा न छोड़ें तो यह प्रथा खत्म हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले में केन और बागै नदियां हैं। इनके किनारे 130 गांव और मजरे आबाद हैं। इन गांवों से नदियों को प्रदूषित किया जा रहा है। इसे भी रोकने की जरूरत है। कहा कि जिस आयोजन में भी पौध वितरण होगा, वह जरूर पहुंचेंगे। बुंदेली भोजन को स्वास्थ्य वर्धक और स्वादिष्ट बताते हुए कहा कि सभी लोग दोना-पत्तल और मिट्टी के सकोरों का इस्तेमाल करें। चित्रकूट के संत मदनगोपाल दास महाराज ने कहा कि 84 कोसी चित्रकूट परिक्रमा में भगवान राम ने नंगे पांव चलकर नदी और पर्वतों में असंख्य पेड़ लगाए थे। महंत ने राम-भरत प्रसंग सुनाया। कथावाचक रामप्रताप शुक्ल, लोक कलाकार ललित ठाकुर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

समाजसेवी गोपाल भाई ने डीएम को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मैं बेटी हूं पुस्तक भेंट की। भारतीय ग्रामीणांचल विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित मेले के समापन पर राघवेंद्र शुक्ला व मधु अग्रवाल ने बेटी बचाओ का संदेश दिया। बड़ोखर बुजुर्ग के जादूगर राज सिंघानिया ने जादू और दिवारी टीम ने दिवारी नृत्य प्रस्तुत किया।
पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, एसडीएम अतर्रा सौरभ शुक्ला, बीडीओ मनोज कुमार, पूर्व चेयरमैन लाला घनश्याम सिंह, उमेश शर्मा, अमर सिंह राठौर, लछानंद महाराज, महेश प्रसाद पांडेय, प्रधान पंकजेंद्र तिवारी, रिटायर्ड रेंजर जुनैद अहमद, पूर्व एओ सईद अहमद भी मौजूद रहे। संचालन डॉ. देशबंधु ने किया। आयोजक विमलकांत तिवारी व विवेकबिंदु तिवारी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें