बांदा। जनपद के चारों विधान सभा सीटों पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने गुरुवार को अंतिम दिन सामूहिक नामांकन कराया। बांदा सदर से प्रकाश द्विवेदी ने दो सेट में दोबारा पर्चा भरा। उनके साथ नरेंद्र सिंह नन्ना व अशोक त्रिपाठी जीतू रहे।
विज्ञापन
इसी तरह बबेरू सीट से प्रत्याशी अजय पटेल, तिंदवारी सीट से रामकेश निषाद और नरैनी (सुरक्षित) सीट से ओममणि वर्मा ने भी दोबारा पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद जीआईसी मैदान में जनसभा हुई।