फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाजपा ने विवेकानंद पर लगाया दांव, सपा उम्मीदवार समेत तीन ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव में सोमवार को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी समेत दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। भाजपा ने अध्यक्ष पद में जिला महामंत्री विवेकानंद को उम्मीदवार घोषित करते हुए दांव लगाया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार वसदेइया यादव सोमवार को तहसील परिसर पहुंची और नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी पटेल, क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य इन्द्रजीत, रजनी यादव, किरण यादव, किरण वर्मा, ज्ञान यादव, अनूप यादव, छेदीलाल गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे।
इसके साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अरविंद कुमार ओर मोहनलाल धुरिया ने नामांकन कराया है। सोमवार की शाम को भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता को उम्मीदवार घोषित करते हुए दांव लगाया। अध्यक्ष पद के आरओ राजेश कुमार और एआरओ सुधीर कुमार ने बताया कि सपा से बसदेइया यादव और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। सोमवार को एक और पर्चा अध्यक्ष पद के लिए खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें