फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीएपी न मिलने पर सौंपा ज्ञापन, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। भाकियू के पदाधिकारियों ने सहकारी समिति भदेहदू व साथी में खाद न मिलने पर आक्रोश जताया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और ज्ञापन सौंपा। नायब तहसील ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल के नेतृत्व पर सहकारी समिति भदेहदू व साथी में सोमवार को खाद के लिए किसानों की भीड़ जुटी। खाद न आने से गुस्साए किसानों ने अतर्रा रोड राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जब तक खाद नहीं मिलेगी चक्का जाम रहेगा। सूचना पर नायब तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।
किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने कहा खाद न मिलने से बोआई लेट हो रही है। नायब तहसीलदार ने उच्चाधिकारियों से बात कर शीघ्र खाद उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर जाम खुला। जाम के दौरान अजय कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, विनोद कुमार, अनिल सिंह, मधुकांत, धर्मेंद्र, राहुल, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें