फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार संविदा बैंक कर्मी को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 23 Feb 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 21 सुरेंद्र यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। बाइक सवार संविदा चतुर्थ श्रेणी बैंक कर्मी को पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार को सुबह वह गांव के रास्ते में उसका शव कुचला हुआ पड़ा मिला।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी नीलेश यादव ने बताया कि उसका छोटा भाई सुरेंद्र यादव (30) बांदा में यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में संविदा में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात था। शनिवार की रात वह कार्यालय का काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहा था। गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक के नीचे आकर उसका गर्दन से चेहरे का हिस्सा पूरा कुचल गया था। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रविवार को सुबह उसका शव घटनास्थल पर पड़ा मिला। उसके एक बेटा व एक बेटी है। घर में पत्नी ऊषा देवी हैं। दो भाइयों में छोटा था। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि ट्रक से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें