फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार समेत पांच घायल

Tue, 06 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घटनाओं में चार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरुवा सुमेरपुर (हमीरपुर) थाना क्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी अनुज (18) पुत्र वेद प्रकाश सोमवार की रात बाइक पर अपने ननिहाल बारबंद (छतरपुर) जा रहा था। बांदा-नरैनी मार्ग पर बांसी गांव के नजदीक सामने से आ रही कार की टक्कर से वह घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाने से उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। एक अन्य घटना में बदौसा कसबा निवासी केसरिया (62) पत्नी हरी प्रसाद मंगलवार को दोपहर सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी महेश्वरी (60) पुत्र चन्ना अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव निवासी शिवपूजन (55) पुत्र भूरा बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी प्रांशू (7) पुत्र राकेश सड़क पार करते समय स्कार्पियो की टक्कर से घायल हो गया। वह अपने बाबा के साथ सत्संग में शामिल होकर लौट रहा था। स्कार्पियो लेकर चालक भाग निकला। परिजन उसे सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें