फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक के पैर में गोली लगी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल राजकिशोर। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बदौसा/अतर्रा। संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे की गोली से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक ने अज्ञात लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस की दलील है कि नशे में तमंचा खोंसकर चलने से फायर हुआ। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हा माफी गांव का राजकिशोर यादव (20) शुक्रवार देर शाम अतर्रा से वापस लौट रहा था। राजकिशोर के मुताबिक, अतर्रा थाना क्षेत्र के बिसाहिल नाला (तुर्रा) के पास उसे अज्ञात लोगों ने बाइक से पीछा करते हुए तमंचे से गोली मार दी। गोली बाएं पैर में लगी और वह बाइक से गिर पड़ा।
हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने एबुंलेंस से उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, थानाध्यक्ष बदौसा सभाजीत पटेल ने बताया कि राजकिशोर नशे की हालत में तमंचा खोंसे था। उसी से फायर हो गया। वह बदौसा से अपने पुरवा जा रहा था। पुलिस ने तमंचा अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें