फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से टकराकर दो बाइक सवार मरे

Sun, 25 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। देर रात तक पुलिस उनकी शिनाख्त की कोशिश में लगी रही। शनिवार को देर शाम दो युवक बाइक से अतर्रा की ओर जा रहे थे। नेशनल हाइवे पर शहर से लगभग तीन किलोमीटर दूर जमुनादास महावीरन के नजदीक सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरोें का कहना था कि टक्कर स्कार्पियो ने मारी है। स्कार्पियो का देर रात तक कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक का रजिस्ट्रेशन प्रमोद यादव पुत्र संतोष (बंगालीपुरा, बांदा) के नाम बताया गया है।

मृतकों के पास मिले एक मोबाइल फोन मेें रामऔतार पुत्र भोला फीड है। बाइक के आगे एडवोकेट लिखा हुआ है। देर रात तक मृतकों की शिनाख्त रामऔतार और प्रमोद यादव के रूप में हुई है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें