बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी श्यामबाबू (26) पुत्र अच्छेलाल सोमवार की देर शाम बाइक पर तिंदवारी से वापस घर आ रहा था। उसके साथ पड़ोसी रामभवन (23) पुत्र कुशाली कुशवाहा भी था। तभी तिंदवारी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर श्यामबाबू को जिला अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक पेशे से राजमिस्त्री था। उसके पुत्र पुत्री है। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। ब्यूरो