फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी पारिवारिक भतीजे छोटू ने बताया कि चाचा किसान राम सिंह (35) शुक्रवार की शाम काम से गिरवां गांव आए थे।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव के पहले प्रेमपुर गांव के मार्ग पर शाम करीब छह बजे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामसिंह घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डॉ. स्वाति सिंह ने मृत घोषित कर दिया। एंबुलेंस चालक प्रेमनारायण ने बताया कि मौके पर उनकी बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी थी। भतीजे के मुताबिक चाचा वह घर के इकलौते थे। एक पुत्री है। किसानी करते थे। एसआई अनिल सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें