फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीसी ग्रुप बनाकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
बीसी ग्रुप बनाकर ठगी करने वाले गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। कंपनी व बीसी ग्रुप बनाकर लाभ का लालच देकर ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4.5 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली में तैनात एसएसआई परवेज अहमद ने बताया कि अलीगंज की रहने वाली अफरोज ने कोतवाली नगर पर आरजेएस निधि प्राफिट लिमिटेड नामक कम्पनी व बीसी ग्रुप बनाकर लाभ का लालच देकर स्वयं के साथ ठगी करने के संबंध में तहरीर दी थी। इस प्रकरण में विवेचना के दौरान निम्नीपार निवासी शीबू व मर्दननाका निवासी जासिम उर्फ अब्दुल रहमान को नवाब टैंक अतर्रा रोड से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह आरजेएस निधि प्राफिट लिमिटेड नामक कम्पनी व बीसी ग्रुप बनाकर लोगों को लाभ का लालच देकर पैसे जमा कराते थे। बाद में कार्यालय बंद करके भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें