फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
चंद्रप्रकाश। - फोटो : स्रोत-परिजन।
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। दोस्त के घर रुपये देकर लौट रहे युवक की बाइक बुधवार की शाम करीब सात बजे बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बड़ा भाई चंद्रप्रकाश (25) सूरत में नौकरी करता था। बुधवार की सुबह सूरत से घर आया था। शाम करीब चार बजे दोस्त के घर पारा गांव रुपये देने के लिए गया था। पारा गांव से लौटते समय बबेरू के सतन्याव गांव के पास शाम करीब सात बजे सामने से आई कार की लाइट पड़ने से आंखें चुधियां गईं। वह सड़क पर लगे बिजली पोल से टकरा गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से बबेरू सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्रप्रकाश की साल भर पहले खुरहंड गांव निवासी प्रीति से शादी हुई थी। बच्चे नहीं हैं। दो भाई और दो बहनों में बड़े थे। पिता छंगू खेती किसानी करते हैं। दो बीघा जमीन है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें