फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विकास के लिए बाइक रैली आज

Thu, 14 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड के पर्यटक स्थलों के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट कराने और जन जागरूकता लाने को बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति ने इस दिशा में काम कर रहे अन्य संगठनों को एकजुट कर नया अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत 15 जनवरी (शुक्रवार) को बाइक रैली से ‘कालिंजर चलो’ से होगी। अतिथि देवो भव: इसका मकसद होगा।
विज्ञापन


गुरुवार को समिति संरक्षक प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू के आवास पर समिति पदाधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी। बताया कि बुंदेलखंड टूरिज्म के नाम सेे वेबसाइट बनाई गई है।

इसके माध्यम से बुंदेलखंड के सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। जागरूकता सेमिनार और पर्यटन प्रदर्शनी के आयोजन होंगे।

बाइक रैली दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू से शुरू होगी। नरैनी होते हुए कालिंजर में समापन होगा। यहां सांसद और विधायकों से कालिंजर विकास पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान संरक्षक श्री दुबे समेत इंटेक बांदा चैप्टर कनवीनर हारिस जमां खां, को-कनवीनर डा.नंदलाल शुक्ल, आशा सिंह, बीडी गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें