फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर बाइक चालक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कार की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की रविवार की दोपहर मौत हो गई। पीछे बैठा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की 30 अप्रैल को शादी तय है। बड़े भाई की मौत से घर की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पुलिस को घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी रामाधार का पुत्र कमल किशोर (27) अपने छोटे भाई राजू के साथ बाइक पर तिंदवारी गया था। रविवार को दोपहर घर लौटते समय सिमौनी पुल के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर भाग निकला। वीकेंड लॉकडाउन से सड़क पर सन्नाटा होने से देर तक दोनों घायल तड़पते रहे। कुछ देर बाद वहां से गुजरे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने कमल किशोर को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राजू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि घायल राजू की 30 अप्रैल को शादी तय थी। बड़े भाई कमल की मौत से शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। घर में चल रहीं तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन

इंसेट---
मंदिर के पास अज्ञात शव मिला
बांदा। रविवार को सुबह संकट मोचन मंदिर के नजदीक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने पहचान के लिए मृतक की फोटो जारी की। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। (संवाद)
इंसेट---
तालाब में गिरे बालक की मौत
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ौली गांव में खेलते समय आठ वर्षीय बालक की तालाब में गिरकर मौत हो गई। परिजन शव वापस गांव ले गए। गांव का गोपाल (8) अपने भाई के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते दोनों भाई तालाब के पास पहुंच गए। अचानक पैर फिसलने से गोपाल तालाब में गिर गया और गहरे पानी में समा गया। परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी से उसे निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता लाल सिंह ने बताया कि उसके दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। गोपाल की मौत से अब एक ही पुत्र बचा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें