फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस जून को गर्मी ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ा

विज्ञापन
On June 10, the heat broke the record of eight years - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। तल्ख धूप और पश्चिमी गर्म हवाएं कहर ढा रही हैं। गर्मी ने दस जून को आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार चार दिनों से पारा 47 डिग्री पार चल रहा है। रात को भी लोगों का बुरा हाल है। न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सुबह से गर्मी का कहर शुरू हो गया। सूरज की तपिश से लोग परेशान नजर आए। आलम यह रहा कि सुबह 9 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो रही थी। इस बीच लगभग 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से चल रही पश्चिमी गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रहीं। दोपहर एक बजे के बाद मुख्य बाजार सहित कई सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। पहले पखवारे के अंतिम दिनों में कभी इतनी तेज तपन और गर्मी नहीं रही।
विज्ञापन

10 जून को पिछले आठ सालों का पारा (डिग्री सेल्सियस में)-
---------------------
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
--------------------------------
2022 47.6 32.5
2021 46.2 30.5
2020 46.8 31.0
2019 45.2 30.6
2018 46.0 31.0
2017 47.0 29.8
2016 44.8 28.5
2015 45.5 29.6
-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें