फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से श्रद्धालु की मौत

Thu, 01 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
मोहाली में बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे श्रद्धालु की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। अन्य घटनाओं में चार घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छतरपुर जिले के गोपाल पुरवा (चंदला) गांव निवासी टिर्रा (60) पुत्र गेंदा अनुरागी बुधवार की रात साइकिल से चित्रकूट जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तथागत ज्ञानस्थली स्कूल के पास बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में शहर के बिजलीखेड़ा मोहल्ला निवासी पंकज (30) पुत्र गुलाबचंद्र गुरुवार को दोपहर बांदा से महोबा जाते समय सुनैचा गांव के नजदीक बाइक से गिरकर घायल हो गया। उधर, कटरा मोहल्ला निवासी राजीव द्विवेदी (35) गुरुवार को सुबह बाइक पर कचहरी जाते समय साइकिल से टकराकर घायल हो गया। अधिवक्ताओं ने साइकिल सवार की जमकर धुनाई की। एक अन्य घटना में तिंदवारी कसबा निवासी सुनीता (32) पत्नी सुखराम बुधवार की रात छत से गिरकर घायल हो गई। शंकर नगर निवासी विनोद (30) पुत्र देवीदीन गायत्री नगर में काम करते समय पैर में ग्लाइंडर की धार से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें