फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों में एक की मौके पर मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटनास्थल पर हेलमेट न मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

गुरुवार को शाम खुरहंड पुलिस चौकी क्षेत्र के महुआ गांव के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक चला रहे मवई गांव निवासी रोहित (30) पुत्र ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीछे बैठे राजू (40) पुत्र बदलुआ (मवई) और राधेश्याम (45) पुत्र भूरेलाल (महुआ) घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें