फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज प्रिंसिपल की पत्नी और दो डाक्टर भी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल की ट्रूनेट और सॉर्स कोविड जांचों में संक्रमण से ग्रस्त मिले राजकीय मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. मुकेश कुमार यादव के कोरोना संक्रमित होने की झांसी लैब से पुष्टि हो गई है। उधर, उनकी पत्नी में भी स्थानीय दोनों जांचों में संक्रमण के आसार मिले हैं।
विज्ञापन

उनका स्वाब भी जांच के लिए झांसी भेजा जा रहा है। इनके अलावा मेडिकल कालेज के दो डाक्टरों को भी संक्रमित पाया गया है। उनकी जांच रिपोर्ट झांसी लैब से आई है। प्रिंसिपल और दोनों डाक्टरों ने खुद को मेडिकल कालेज परिसर स्थित सरकारी आवास में आइसोलेट कर लिया है।
प्रिंसिपल की जिला अस्पताल में बुधवार (1 जुलाई) को ट्रूनेट और सॉर्स कोविड जांच की गई थी। उनमें संक्रमण के लक्षण मिले थे। इस पर सैंपल जांच के लिए झांसी भेजा गया था। गुरुवार को झांसी लैब से आई रिपोर्ट में भी प्रिंसिपल पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

उधर, उनके साथ रह रहीं पत्नी गुरुवार को जिला अस्पताल में हुई जांच में संक्रमित पाई गई हैं। उनका भी सैंपल झांसी लैब भेजा गया है। उनके अलावा मेडिकल कालेज के दो डाक्टरों की झांसी से गुरुवार को आई रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
इनमें एक फार्मोकोलोजी और दूसरे मनोरोग विभाग के हैं। प्रिंसिपल और दोनों डाक्टर अपने-अपने आवासों में आइसोलेट हैं। अब बांदा में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 43 हो गया है। इनमें 36 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब सात है।
मेडिकल कालेज आए मंत्री के साथ थे प्रिंसिपल
बांदा। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल के संक्रमित होने के बाद प्रदेश के वित्त, संसदीय एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, बांदा के सांसद, कई विधायक, कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी, सीएमओ सहित तमाम अधिकारी और राजनेता भी संदेह के दायरे में हैं। मंत्री सुरेश खन्ना छह दिन पूर्व 25 जून को मेडिकल कालेज आए थे। डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया था। कोरोना संक्रमित मरीजों के वार्ड गए थे और मरीजों से बातचीत की थी। लगभग पूरे समय प्रिंसिपल उनके साथ थे।
प्रिंसिपल ने मंत्री सहित अफसरों को किया आगाह
बांदा। झांसी लैब से भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मेडिकल कालेज प्रिंसिपल ने बेबाकी से प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना तक यह बात पहुंचा दी है। प्रिंसिपल ने मंत्री के निजी सचिव और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय के प्रमुख सचिव सहित स्थानीय अफसरों को अपने पॉजिटिव पाए जाने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रिंसिपल के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। सभी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें