फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दीवार से टकराई, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
Bike collided with wall, two youths died - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। निमंत्रण से लौटते समय तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। बताया जाता है कि युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन

यह सड़क दुर्घटना मंगलवार देर रात सीमावर्ती मध्य प्रदेश के बरौंधा थाना क्षेत्र में बरौंधा (सतना) और सढ़ा गांवों के बीच हुई। बरई पुरवा (सतना) गांव का चुन्नू यादव (30) अपने पारिवारिक छोटेलाल यादव (40) और मलखान (24) के साथ निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से लौट रहा था।
बाइक चुन्नू चला रहा था। रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे बने मकान की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय चुन्नू और छोटेलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

तीनों को नरैनी सीएचसी लाया गया। यहां दोनों युवकों के मौत की डाक्टरों ने पुष्टि कर दी। मलखान को नाजुक अवस्था में सतना रेफर कर दिया गया। बरौंधा थानाध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि दोनों मृतकों का बरौंधा में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें