बांदा। बाइक पर सवर तीन युवक मंगलवार की रात जुगरेहली गांव जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई।
छतरपुर के पिपरदा थाना क्षेत्र के दमौतीपुरा गांव के विशाल अहिरवार (21), चचेरे भाई वीरेंद्र (38) व अमर (23) के साथ मंगलवार की रात बाइक से बबेरू कोतवाली के जुगरेहली गांव जा रहे थे। मुरवल और जुगरेहली गांव के बीच बाइक सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकरा गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया । विशाल की मौत हो गई, जबकि, अमर और वीरेंद्र को छतरपुर रेफर कर दिया।