फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी मायके गई तो पति ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चाचा की शादी में जाने के लिए पत्नी ने पति से झगड़ा कर लिया। पति ने साथ चलने के लिए कही, लेकिन पत्नी नहीं मानी और चली गई। इससे आहत पति ने मंगलवार की रात साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। निमंत्रण से लौटे पिता ने देखा तो शव फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

शहर के मर्दननाका मोहल्ले में लालाभइया अखाड़ा निवासी रामबाबू (25) की पत्नी मिथलेश चाचा की शादी में शामिल होने चार दिसंबर को मायके चली गई। इसी बात को लेकर रामबाबू परेशान रहने लगा।
मंगलवार की रात दरवाजा बंद कर रामबाबू ने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सतना निमंत्रण में गए पिता शाम को वापस आए तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। पड़ोसी के घर से झांककर देखा तो बेटे का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पिता प्रीतम ने बताया कि मिथलेश बेटे रामबाबू के साथ आए दिन मारपीट करती थी। मायके जाने के लिए बेटे ने रोका तो उसके साथ मारपीट कर मायके चली गई। इसी से परेशान होकर बेटे ने खुदकुशी कर ली। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। वह हलवाई का काम करता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें