फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संदिग्ध हालात में एजेंसी के सामने बाइक में लगी आग

Tue, 14 Oct 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 20 बाइक में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। बाइक एजेंसी के सामने बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बाइक जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। पूछताछ में बाइक चालक द्वारा आग लगाने की बात सामने आई तो पुलिस उसे पूछताछ के लिए चौकी पुलिस ले गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव निवासी संजय यादव ने बताया कि उसने छह माह पहले शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित एजेंसी से बाइक खरीदी थी। तकनीकी खराबी होने की वजह से बाइक क्लेम में आ गई। संजय ने बताया कि उसका छोटा भाई गोरेलाल प्रतिदिन क्लेम के लिए एजेंसी आता था। यहां एजेंसी संचालक कोई ध्यान नहीं देता था। हर बार उसे यह कहकर कि लाइसेंस लाओ तब क्लेम मिलेगा। उसके पास लाइसेंस नहीं है।
संजय ने बताया कि बाइक की टंकी हीट होने लगी थी। एक सप्ताह से बाइक में करंट भी आ रहा था। सोमवार की सुबह गोरे लाल फिर एजेंसी आया। संचालक ने उसका काम नहीं किया। दोपहर के समय एजेंसी के सामने अचानक बाइक में आग लग गई। सूचना पर सिविल लाइन चौकी के सिपाही सीज फायर सिलिंडर लेकर पहुंचे। उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाई।
विज्ञापन

उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एजेंसी संचालक से परेशान होकर युवक ने खुद ही अपनी बाइक में आग लगा दी थी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि गोरे लाल से पूछताछ की गई है। वह एजेंसी संचालक से परेशान था। आग लगी या लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बाइक मालिक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें