चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के औदहा बरेठी के पास शनिवार शाम को ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला गिरी और घायल हो गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां मौत हो गई। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव लेकर घर चले गए।
अमिलिहा निवासी इंदी देवी ने बताया कि वह पति हीरालाल, भाभी आशा देवी (40) व भांजा ओमप्रकाश के साथ दो अलग-अलग बाइक से बरद्वारा गांव दवा कराने गई थी। लौटते से समय औदहा बरेठी के पास ब्रेकर में बाइक उछल गई। बाइक पर पीछे बैठी उसकी भाभी आशा गिर गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन परिजन कार्रवाई न कराने की बात कहते हुए शव लेकर चले गए। (संवाद)