फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः बिजली कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में सोमवार को शाम विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। 29 सितंबर तक कार्य बहिष्कार की घोषणा की। कहा कि निजी कंपनियां 16 फीसदी मुनाफा लेकर बिजली देंगी।
समिति के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर जनपद के सभी बिजली कर्मियों और अभियंताओं ने यह प्रदर्शन किया। कहा कि प्रबंधन ने निजीकरण का प्रस्ताव खारिज नहीं किया तो 5 अक्तूबर से पूरे दिन कार्य बहिष्कार होगा।
अभी 29 सितंबर से रोजाना तीन घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। निजीकरण को पावर कारपोरेशन और जनता दोनों के लिए ही अहितकारी बताया। कहा कि निजी कंपनियां उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली करेंगी।
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि बिजली महंगी देंगी। अभी यूपी में बिजली की लागत का औसत 7 रुपये 90 पैसे प्रति यूनिट है। निजी कंपनी 16 फीसदी मुनाफा लेकर 9 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट से कम पर बिजली नहीं देगी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को 8 से 10 हजार रुपये तक अधिक बोझ बढ़ेगा। समिति संयोजक पीयूष द्विवेदी सहित जेई कांता प्रसाद, अनिल यादव, आलोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें