फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी, गोदाम में विजिलेंस का छापा

विज्ञापन
bijlence team ka chhapa - फोटो : BANDA
विज्ञापन
फैक्टरी, गोदाम में विजिलेंस का छापा
विज्ञापन

शहर के मशहूर गुटका व्यापारी के घर को भी लखनऊ से आई टीम ने खंगाला---सब हेड
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शहर के मशहूर गुटका व्यवसायी के घर और फैक्टरी में लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने छापा मारा। दो गोदाम और तीन मकानों के ताले तोड़कर जांच की। कंप्यूटर, गुटका सामग्री सहित तमाम कागजात अपने कब्जे में ले लिए। कारखानों में काम कर रहे श्रमिकों का ब्योरा भी जुटाया। टीम में लगभग 21 सदस्य बताए गए हैं। छापे के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
अलग-अलग जत्थों में टीम सदस्य देर रात तक जांच में जुटे रहे। डायरेक्टर जनरल ऑफ सर्विस टैक्स इंटेलीजेंस (डीजीजीआई), लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर अमित कुमार की अगुवाई में 10 लग्जरी वाहनों से आए 21 सदस्यीय जत्थे ने शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे गूलरनाका स्थित भरत गुटका कारखाने, गोदाम व मकानों में एक साथ छापा मारा। टीम को देखकर फैक्टरी में कार्यरत श्रमिक भागने लगे। उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। टीम ने श्रमिकों से पूछताछ की और उनका ब्योरा जुटाया। दो गोदाम और तीन मकानों में ताले पड़े थे।
विज्ञापन

चाबियां उपलब्ध न होने पर जांच अधिकारियों ने उन्हें तुड़वा दिया और जांच-पड़ताल की। बताया गया कि बड़ी मात्रा में गुटका पाउच, सामग्री आदि मिली। तंबाकू, सुपारी आदि स्टॉक की जानकारी की। कंप्यूटर की जांच की। कई अभिलेखों को उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, टीम अधिकारी मीडिया से परहेज करते रहे। डिप्टी डायरेक्टर अमित कुमार ने मीडिया से कहा कि जांच पूरी होने के बाद के जानकारी दी जाएगी। उन्होंने देर रात तक जांच-पड़ताल चलने की बात कही।
इंसेट---
भाइयों के आपसी विवाद की रही चर्चा
गुटका फैक्टरी में विजिलेंस की कार्रवाई को भाइयों के बीच आपसी विवाद से जोड़ा जा रहा है। मोहल्लावासियों में भी यही चर्चा रही। सूत्रों के मुताबिक, एक भाई द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगवाने से तीन भाई इसका विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर आपसी विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन

इंसेट---
जमकर हुई आवभगत
छापे के दौरान विजिलेंस टीम और पुलिस कर्मियों की जमकर आवभगत हुई। मोहल्लावासियों के मुताबिक, विजिलेंस टीम सदस्यों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बढ़िया नाश्ता परोसा गया। कारखाने के श्रमिक उन्हें परोसने में जुटे रहे। हालांकि, डिप्टी डायरेक्टर ने इससे इनकार किया है। उनका कहना था कि उन्होंने अपने सहयोगियों से होटल से खाना मंगवाया।

bijlence team ka chhapa- फोटो : BANDA

bijlence team ka chhapa- फोटो : BANDA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें