फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत मिलाप में आंखें नम

Sat, 08 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अतर्रा चुंगी स्थित शिव मंदिर में शंकर-पार्वती के स्वरूप में सजे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। अलीगंज में चिन्मय रामलीला मंडल की रामलीला में भरत मिलाप और चित्रकूट दरबार का मंचन किया गया। भरत मिलाप का भावुक मंचन देेख दर्शकों की आंखें भर आईं। व्यवस्था में अध्यक्ष राजेश दीक्षित, मंत्री रामप्रसाद सोनी, रामस्वरूप चौरसिया और सुंदरलाल गुप्ता रहे। राम दरबार की आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


उधर, अतर्रा रोड चुंगी चौकी पर स्थित शिव मंदिर में नवदुर्गा युवक समाज ने नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की। मंच पर कलाकारों ने आकर्षक स्वरूपों में अपनी कला का प्रदर्शन किया। हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष राजेश गिरि, महासचिव राकेश सिंह राठौर, संयोजक दिनेश दद्दा, उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी, महेश गुप्ता, हनी गुप्ता और भाजपा नेता अजित कुमार गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम आयेाजक ऋषि द्विवेदी व संतशरण ने बताया कि प्रतियोगिता में वर्तिक तिवारी, अशी गुप्ता, प्रियंका, ज्योति आदि बच्चों ने भाग लिया। लकी सिंह, शरद कुमार शिवहरे निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें