फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की भगवती आराधना ने बांधा समा

विज्ञापन
उमंग उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली बालिकाएं और आयोजक एसीडी स्टूडियो नि? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शारदीय नवरात्र पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार की रात उमंग डांडिया नाइट में देवी गीत, भजन और डांस की धूम रही। बालक-बालिकाओं और बच्चों ने बंगाली वेशभूषा में भगवती की आराधना की।
विज्ञापन

एसीडी स्टूडियो के तत्वावधान में आयोजित डांडिया नाइट की शुरूआत मां काली की आरती से हुई। बालिका अमायरा और भव्या ने घूमर कलश के साथ आग और पानी के बीच आकर्षक डांस किया। आर्या और अग्रिमा का राधा नृत्य सराहा गया।
डोला, गेंदाफूल डांडिया के रंगारंग प्रदर्शन हुआ। मेजबान/स्टूडियो डायरेक्टर निशा गुप्ता ने सभी का आभार जताया। संचालन भजन गायक सुनील कुमार सनी ने किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज व विनोद जैन, महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह, महिला समन्वयक कामिनी सिंह, राजीव गांधी डिग्री कालेज प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर, महिला हार्पर क्लब सचिव आशा सिंह, संतोष गुप्ता, छाया सिंह, श्रद्धा निगम, अमित सेठ भोलू, संजय काकोनिया, रजत सेठ, प्रवीण चौहान, सौरभ गुप्ता, संजय निगम अकेला, अरुण निगम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें