फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकारों से सभी तंग

विज्ञापन
bhaajapa sarakaaron se sabhee tang - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों से प्रबुद्ध वर्ग समेत हर तबका तंग आ चुका है। विकास और सौहार्द से भाजपा का कोई नाता-रिश्ता नहीं है। नफरत की राजनीति और विपक्षियों को झूठे मामलों में फसाना मुख्य मंशा है।
विज्ञापन

रविवार को यहां एक मैरिज हाल में आयोजित सपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने सपा सरकार में हुए विकास कार्यों और प्रबुद्ध वर्ग के हितों में उठाए गए कदमों की चर्चा की।
आह्वान किया कि आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा का सफाया करें। सपा सरकार फिर बनवाएं। सम्मेलन में प्रदेश के सपा नेता सनातन पांडेय भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय करन यादव, अशोक सिंह गौर, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष पीयूष गुप्ता आदि ने प्रांतीय नेताओं का सिंचाई विभाग के डाक बंगले और सम्मेलन स्थल पर स्वागत किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष शकील अली, अधिवक्ता अशोक दीक्षित, ओम त्रिपाठी विदित, शेखर शर्मा, विद्यासागर तिवारी, मुशीर अहमद, रामजी इत्यादि सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे।

bhaajapa sarakaaron se sabhee tang- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें