फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सर्वश्रेष्ठ एथलीट आंचल राजा व अंशुल कुमार

Sun, 21 Jan 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में द्वितीय वार्षिक एथलीट मीट का समापन हो गया। दो दिवसीय मीट में 1500 मीटर महिला, पुरुष दौड़ रिले, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें आंचल राजा व अंशुल कुमार सर्वश्रेष्ठ एथलीट रहे।
विज्ञापन

प्रथम दिन 1500 मीटर महिला दौड़ में आंचल राजा वानिकी महाविद्यालय प्रथम, जान्हवी कृषि महाविद्यालय द्वितीय रहीं। 1500 मीटर पुरुष दौड़ में शिवम राघव वानिकी महाविद्यालय प्रथम, अंशुल कुमार कृषि महाविद्यालय द्वितीय रहे। रिले महिला पुरुष दौड़ में टीम वानिकी महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पुरुष रिले दौड़ में कृषि महाविद्यालय एवं महिला दौड़ में उद्यान महाविद्यालय ने प्राप्त किया।
शॉटपुट महिला खेल प्रतियोगिता में मेघना सचान कृषि महाविद्यालय, अंशिका दीक्षित उद्यान महाविद्यालय एवं नंदिनी कृषि महाविद्यालय क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। शाॅटपुट पुरुष खेल प्रतियोगिता में अभिषेक मलान कृषि महाविद्यालय, खरमेश वाष्णेय वानिकी महाविद्यालय एवं विवेक यादव कृषि महाविद्यालय क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो महिला प्रतियोगिता में मेघना सचान कृषि महाविद्यालय प्रथम, आकांक्षा दीक्षित उद्यान महाविद्यालय द्वितीय रहीं। लंबी कूद महिला और पुरुष प्रतियोगिता में नेहा सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय और हर्षित कुमार उद्यान महाविद्यालय से क्रमशः प्रथम स्थान पर रहे। प्रथम दिन के खेल प्रतियोगिताओं के उपरांत मेडल प्रदान किया गया।
एथलीट मीट के दूसरे दिन 800 मीटर व 5000 मीटर महिला पुरुष दौड़, महिला-पुरुष रिले दौड़, जैवलीन थ्रो और लंबी कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। 5000 मीटर पुरुष दौड़ में अंशुल कुमार कृषि महाविद्यालय, आनन्द कुमार कृषि महाविद्यालय क्रमशः प्रथम, द्वितीय रहे। 500 मीटर महिला महिला दौड़ में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आंचल राजा वानिकी महाविद्यालय एवं अर्पिता उद्यान महाविद्यालय रही। 800 मीटर महिला पुरूष दौड़ में आरूषि, वानिकी महाविद्यालय एवं अंशुल कुमार कृषि महाविद्यालय क्रमशः अव्वल रहे।
जैवलीन थ्रो महिला में नंदिनी कृषि महाविद्यालय और पुरुष में अंकित कुमार उद्यान महाविद्यालय प्रथम स्थान प्राप्त किए। 400 मीटर महिला दौड़ में रोशनी चौरसिया कृषि महाविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान पर पंकज कुमार वानिकी महाविद्यालय रहे। द्वितीय स्थान पर अभिषेक कुमार कृषि महाविद्यालय रहे।
कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलीट मीट 2024 के महिला वर्ग के सर्वश्रेष्ठ एथलीट आंचल राजा वानिकी महाविद्यालय और पुरुष वर्ग के सर्वश्रेष्ठ एथलीट अंशुल कुमार कृषि महाविद्यालय रहे। समापन समारोह में द्वितीय दिन के विजेता खिलाड़ियों को कुलपति डाॅ नरेंद्र प्रताप सिंह ने मेडल प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें