अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में चंद्रयान-3 की सफलता पर पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस मौके पर इसरो के विकास की यात्रा तथा चंद्रयान-3 की सफलता से संबंधित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र मानस सिंह ने चंद्रयान-3 के कार्य करने की क्षमताओं तथा उससे होने वाले लाभ बताए। कहा कि पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना, भारत की अंतरिक्ष रखी गई है। कॉलेज के अन्य प्राध्यापकों ने भी विचार रखे।
कालेज निदेशक प्रो. एस.पी शुक्ला ने भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की उपलब्धियां की सराहना किया। कहा कि चंद्रयान-3 के सफलता हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने काॅलेज के शिक्षकों समेत सभी छात्रों द्वारा तकनीकी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रोफेसर आशुतोष तिवारी, डॉ मो. तौसीफ खान, दीप सिंह ठाकुर, सहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र हर्ष खरे ने किया।