फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार गिट्टी भरे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। बाइक सवार भाई और बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के देवखेर गांव निवासी जुगरानी (43) पत्नी रामनारायण रक्षाबंधन पर्व के मौके पर अपने मायके बिसंडा थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा गांव आई थी। गुरुवार की शाम को वह भाई गोरेलाल के साथ बाइक में सवार होकर अपनी ससुराल वापस जा रही थी। बाइक सवार अभी खंजा बाबा के समीप ही पहुंचे थे, तभी सामने से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में जुगरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा भाई गोरेलाल और महिला के बच्चों को चोट नहीं आई। मृतका के चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं। पति मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें