फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वार्षिक चुनाव में निर्विरोध चुने गए बशीरूर्रहमान

Sat, 08 Aug 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 20- नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वार्षिक चुनाव शनिवार को बस स्टेशन डिपो परिसर में हुआ। यह चुनाव प्रांतीय एवं चित्रकूटधाम क्षेत्र की क्षेत्रीय प्रबंध समिति के निर्देशन पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

बांदा डिपो शाखा के लिए बशीरूर्रहमान को अध्यक्ष, जितेंद्र गुप्ता को मंत्री तथा दुष्यंत तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रशासनिक शाखा में देवेंद्र तिवारी अध्यक्ष, अवधेश कुशवाहा मंत्री और सुमंत कुमार कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों का चयन सदस्यों की सहमति से हुआ।
नोडल अधिकारी हरिश्चंद्र कुशवाहा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष जीएस त्रिवेदी की उपस्थिति में हुए निर्वाचन की प्रक्रिया दिलीप तिवारी, अनादिवीर सिंह एवं नागेंद्र त्रिपाठी ने चुनाव अधिकारी के रूप में संपन्न कराई।
विज्ञापन

इस अवसर पर केके त्रिपाठी, अरिमर्दन सिंह, प्रकाश नारायण, अमित शुक्ला, दशरथ प्रसाद, हिमांशु कुमार, अटल तिवारी, रमाशंकर, संदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, बृजेश तिवारी मौजूद रहे। परिणाम घोषित होने के बाद कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें