सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधू को उपहार देते सांसद बाबू सिंह कुशवाहा।
- फोटो : संवाद
अतर्रा। कस्बे के बांदा रोड स्थित तथागत स्कूल कैंपस में रविवार को कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी समाज का 16वां आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। 24 जोड़े बौद्ध रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें तथागत गौतम बुद्ध के रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया।
सांसद ने कहा कि इस आयोजन के जरिए समाज में शादी के फिजूल खर्चों से बचने का एक सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। संचालन विजय बहादुर कुशवाहा ने किया। सामूहिक विवाह भागवत प्रसाद एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट और गौतम बुद्ध सेवा समिति अतर्रा नेआयोजित किया था। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवशरण कुशवाहा ने सभी वर और कन्या पक्ष के अभिभावकों, आगंतुकों और अतिथियों का आभार जताया।