फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक जा रहे किसान की टेंपो पलटने से मौत

Tue, 29 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। सूखा राहत अनुदान राशि निकालने बैंक आ रहे किसान की टेंपो पलटने से मौत हो गई। एक अन्य घटना में टेंपो की टक्कर से घायल बालिका ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।  इसके अलावा सड़क हादसों में तीन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पुरवा गांव निवासी जय सिंह (40) पुत्र रामेश्वर यादव मंगलवार को सुबह टेंपो से बांदा आ रहा था। नरैनी रोड पर तिंदवारा बाईपास के नजदीक टेंपो पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाते समय जय सिंह की मौत हो गई।

अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी कर दी गई। उधर, चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने टेंपो कब्ज में ले ली। मृतक के बड़े भाई दानी यादव ने बताया कि मृतक के नाम पांच बीघा जमीन है। छावनी स्थित यूनियन बैंक शाखा में उसके खाते में कृषि निवेश अनुदान के 7000 रुपये आए थे। इसे निकालकर खाद-बीज खरीदने बांदा आ रहा था। उस पर केसीसी का 30 हजार रुपये कर्ज है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी रुचि (7) पुत्री प्रेमचंद्र सोमवार को शाम सड़क पार करते समय टेंपो की टक्कर से घायल हो गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव निवासी प्रियांशी (8) पुत्री माता प्रसाद मंगलवार को सुबह स्कूल जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्षेत्र के गजनी गांव निवासी नीरज सिंह (27) पुत्र राजबहादुर व बाबू (40) पुत्र सुखदेव मंगलवार को तड़के बाइक पर चित्रकूट से लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतर्रा के नजदीक पेड़ से टकरा कर घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें