फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्यु प्रभावित क्षेत्र के लाल का कमाल

Tue, 31 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद स्वरूप दस्यु प्रभावित क्षेत्र कल्याणपुर (पियार) के मूल रहने वाले हैं। पिता हरिभजन सिंह पेशे से काश्तकार हैं। 40 बीघा खेती है। तीन भाइयों में आनंद सबसे छोटा है। सबसे बड़ा भाई अरुणकांत बीए करने के बाद घर में खेती-बारी में पिता का हाथ बंटा रहा है।
विज्ञापन


मंझला भाई अंशुमान सिंह बैंकिंग और एसएससी की तैयारी कर रहा है। आनंद स्वरूप ने हाईस्कूल कौशांबी और इंटर अतर्रा (बांदा) के एचआईसी से किया। वर्तमान समय में मेरठ में रहकर बीएससी कर रहा है। यह उसका अंतिम वर्ष है। सोमवार को देर शाम वह मेरठ में अपने कक्ष में खाना खा रहा था। उसे अपनी सफलता की खबर नहीं मिली थी।

‘अमर उजाला’ ने फोन पर संपर्क कर जानकारी दी तो खुशी में झूम उठा। खुशखबरी सुनाने के लिए ‘अमर उजाला’ को थैंक किया। बताया कि उसने सेल्फ स्टडी और दोस्तों के सपोर्ट से सफलता अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें