एक हफ्ते के अंदर बांदा के मेधावियों ने दूसरी बार अपनी मेधा के झंडे गाड़ दिए। बीएड इंट्रेस परीक्षा में यहां के छात्र अंकित निषाद के प्रदेश टॉपर बनने के बाद अब उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नालॉजी इंट्रेंस टेस्ट (यूपी कैटेट) में भी बांदा के तीन मेधावियों ने अपनी योग्यता का डंका बजा दिया।
यहां के छात्र आनंद स्वरूप ने एमएससी एग्रीकल्चर में प्रदेश में टॉप किया है। वह दस्यु प्रभावित क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। जहां डकैतों के डर से स्कूलों के ताले नहीं खुलते। इसी तरह रवि प्रकाश को तीसरी रैंक मिली है। बीएससी एग्रीकल्चर में भी यहां के रामबाबू ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। तीनों किसानों के बेटे हैं। इन्होंने कोई कोचिंग का सहारा नहीं लिया।
खुद की मेहनत और परिवार के सपोर्ट को सफलता का श्रेय दिया।