फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बांदा के सक्षम ठाकुर को स्वर्ण

Mon, 28 Sep 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-33- स्वर्ण पदक के साथ सक्षम ठाकुर। स्रोत- स्वयं।
विज्ञापन
बांदा। बांदा के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी मास्टर सक्षम ठाकुर ने गुजरात के आनंद में राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सक्षम ने एक के बाद एक लगातार चार मुकाबले जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही अब उन्होंने एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इसका आयोजन नवंबर में कोरिया में होना प्रस्तावित है।

बता दें कि पिछले दिनों कानपुर में इंडियन ताइक्वांडो की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उन्होंने प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद गुजरात के आनंद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सक्षम ने चार मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

सक्षम की सफलता पर बांदा के ताइक्वांडो प्रशिक्षक पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, ताइक्वांडो ट्रेनर चिरंजीवी तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदा की ताइक्वांडो कोच कल्पना कवल ने प्रसन्नता जताई। सक्षम ठाकुर सेंट जार्ज स्कूल के छात्र हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अपने छात्र की इस बड़ी उपलब्धि से विद्यालय परिवार भी गौरवान्वित हैं। स्कूल के प्रिंसिपल अल्फ्रेड रस्किन सहित सभी अध्यापकों ने सक्षम को उसकी जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें