फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 43.4 पारे के साथ देश में सबसे गर्म रहा बांदा

विज्ञापन
फोटो- 30 फूटा कुआं में ट्रांसफार्मर पर काम करते बिजली कर्मी। स्रोत- पावर कारपोरेशन
विज्ञापन
बांदा। सोमवार का दिन भी खासा गरम रहा। अधिकतम पारे 43.4 डिग्री के साथ बांदा देश में सबसे गर्म रहा। हवा में नमी का प्रतिशत घटने से सुबह से ही तेज धूप के साथ गरम हवाओं के थपेड़े चलते रहे। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सन्नाटा रहा। लोग धूप और लू से बचाव के जतन करते दिखाई दिए। उधर, बिजली फाल्टों से जनता त्रस्त रही। 30 से ज्यादा हुए फाल्टों से छह से सात घंटे बिजली गुल रही। 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


जून माह के तीसरे सप्ताह की शुरूआत में ही पारा उछाल मार रहा है। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप और लू के थपेड़े चलते रहे। दोपहर दो बजे तक तापमान 42 डिग्री रिकार्ड किया गया। बाद में यह 43.4 डिग्री पर टिक गया। जनपद का सबसे गरम एरिया लुकतरा और कमासिन गांव रहा।

हवा में नमी का प्रतिशत घटकर 28 पर पहुंच गया। छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गरम हवाएं चलीं। ऐसे मौसम में सार्वजनिक स्थलों रोडवेज बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट रोड, झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे, महाराणा प्रताप चौक, बांदा-कानपुर मार्ग, बांदा-नरैनी मार्ग पर सन्नाटा रहा। लोग धूप और लू से बचने का जतन करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


उधर, आजाद नगर में लगे ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जाने से गायत्रीनगर पेयजल सप्लाई फीडर को बंद करना पड़ा। फूटा कुआं में लगे ट्रांसफार्मर में दोपहर के समय आग लगने से भूरागढ़ फीडर को बंद किया गया।

करीब एक घंटा बिजली सप्लाई बाधित रही। विकास भवन स्थित ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना पर बांबेश्वर फीडर बंद किया गया। भूरागढ़ फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मर में केबिल जोड़ने के लिए शटडाउन लिया गया। उधर, फूटा कुआं में एलटी लीड नई डाली गई, जिससे भूरागढ़ृ फीडर को बंद किया गया।

जिला परिषद के सामने लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण टेलीफोन एक्सचेंज फीडर को बंद किया गया। पदमाकर चौराहे में केबिल जलने पर स्टेशन रोड फीडर का शटडाउन लिया गया। कोतवाली के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने से छोटी बाजार फीडर का शट डाउन लिया गया। यह क्रम देर रात से दोपहर तक चला।

अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण मंडल नगरीय, बांदा के अधिशाषी अभियंता राजीव रंजन ने कहा कि गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने से आग लगने की घटनाएं हो रही है। बिजली कर्मी फाल्टों को दुरुस्त करके सप्लाई नार्मल करने में लगे हैं।
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा के मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने कहा कि मानसून आने से पहले तक पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हवा में नमी का प्रतिशत घटने से गरम हवाएं चलेंगी। लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें