फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: खाद न मिलने से परेशान किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, काटा हंगामा

Sat, 04 Sep 2021 03:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हंगामा करते किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा के नरैनी में शनिवार को खाद न मिलने से परेशान सैकड़ाें की संख्या में आए किसानों ने पनगरा गांव में मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस द्वारा समझाने पर दो घंटे बाद जाम खुला। किसानों ने बताया कि बीते दो माह से सोसाइटी में तैनात कर्मचारियों द्वारा लगातार  परेशान किया जा रहा हैं।
विज्ञापन


पूरे दिन मशीन की खराबी बताकर लोगों को वापस कर दिया जाता हैं। साधन सहकारी समिति पनगरा में किसान सुबह से ही लाइन में खड़े थे। दोपहर दो बजे तक लोगो को खाद का वितरण नही किया गया। कई बार सोसाइटी के बाहर किसानों ने खाद के लिए हंगामा काटा सोसाइटी में तैनात सचिव कामता प्रसाद कोतवाली में हंगामे की सूचना देकर मौके पर दो कांस्टेबल बुला लिए।

लेकिन लगातार मौके पर मौजूद किसान खाद न मिलने के कारण हंगामा कार रहे थे। मौके पर तमाम मौजूद किसानों ने आरोप लगाया की रात में किसानों के लिए आने वाली खाद यूरिया-डीएपी सचिव व अध्यक्ष की मिली भगत से ब्लैक की जाती हैं। जब किसान खाद लेंने सोसाइटी जाते हैं तो वहां  खाद न होने की बात कहकर वापिस कर दिया जाता हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे नाराज किसानो ने नरैनी बांदा मुख्य मार्ग पर पनगरा गांव के बस स्टैंड पर रोड में बैठ कर रोड जाम कर दी। तकरीबन दो घंटे तक जाम लगा रहा।दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसानों से बात की और समझा बुझाकर मामला शांत कराया तब किसान सड़क मार्ग में हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें