फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा के नए डीएम ने संभाला कार्यभार

Sun, 20 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
कोषागार में चार्ज लेते नए डीएम डॉ. सरोज कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। 20 दिन से खाली डीएम की कुर्सी पर शासन ने 2008 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सरोज कुमार को तैनात किया गया है। शनिवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे जिले के 79वें डीएम हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकता विधानसभा चुनाव बताई है।
विज्ञापन


इसके पूर्व यहां डीएम रहे योगेश कुमार 31 अक्तूबर से एक माह के मेडिकल अवकाश पर चले गए थे। चर्चा थी कि अवैध खनन आदि को लेकर शासन और हाईकोर्ट के दबाव से परेशान होकर उन्होंने जिला छोड़ा, जबकि कुछ लोग घुटने में तकलीफ बता रहे थे। योगेश कुमार 29 मार्च 2016 को बांदा आए थे। उनके लौटने की चल रही तमाम कयासबाजी और चर्चाओं के बीच शनिवार को सुबह डॉ. सरोज कुमार ने यहां आकर चार्ज ग्रहण कर लिया।

पहले वह डीएम आवास गए। उसके बाद कोषागार आकर खजाने के अभिलेखों में हस्ताक्षर करने की औपचारिकता पूरी की। यहां मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार ने उन्हें हस्ताक्षर के लिए रजिस्टर पेश किए। एडीएम गंगाराम गुप्ता, सीडीओ आरके सिंह, एसडीएम प्रहलाद सिंह, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट गौरव शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर क्रांतिशेखर, उपनिदेशक सूचना एवं अर्थसंख्या एसएन त्रिपाठी, ओएसडी मुहीब अहमद इत्यादि उपस्थित थे। डॉ. सरोज कौशांबी और संत कबीर नगर के डीएम रह चुके हैं। प्रदेश के विशेष सचिव (गृह) और देवरिया में सीडीओ तथा सीतापुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें